कैंसर के मरीज ने फांसी लगाई
अंजनी पटेल (50) नाम के कैंसर मरीज ने बुधवार को बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपनी बीमारी से तंग आकर पटेल ने यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक पटेल गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग में भर्ती थे और वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। त्रिपाठी के मुताबिक पटेल ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदखुशी की। बाद में वहां पहुंचे एक अन्य मरीज ने पटेल को फांसी पर लटकते देखकर अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटेल मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications