चीन में तूफान, 2 लापता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पेट्रोलियम एवं रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 'सिनोपेक' की एक सहायक इकाई 'शेंगली आयल फिल्ड' ने बुधवार को एक बयान कहा कि कारखाने में तेल निकालने वाले उपकरण का वाल्व बंद कर दिया गया है। इससे समुद्र में तेल रिसाव का कोई खतरा नहीं है।
चीन में तेल उत्पादक क्षेत्र की 'शेंगली आयल फिल्ड' तीसरे नम्बर की कंपनी है। बोहाई खाड़ी में मंगलवार शाम को आए तूफान 'मलाऊ' की वजह से चार लोग समुद्र में गिर गए थे। जबकि 32 लोग कंपनी के मंच पर फंस गए।
बचाव दल के कार्यकता समुद्र में से दो लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे जबकि 32 लोगों को बुधवार तड़के सुरक्षित बचा लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications