रूस ने अमेरिका, ब्राजील से मांस आयात रोका
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस की पशु चिकित्सा और स्वच्छता निगरानी संस्था ने ब्राजील की चार और अमेरिका, पोलैंड तथा अर्जेटीना की एक-एक कंपनी से मांस के आयात को प्रतिबंधित कर दिया। ब्राजील के दो अन्य मांस आपूर्तिकर्ताओं को रूस 14 सितम्बर से काली सूची में डालेगा।
रूस ने इस वर्ष एक जनवरी से मांस प्रसंस्करण के कड़े उपाय लागू किए हैं।
रूस ने उत्पाद प्रक्रिया के मानक के पूरा होने के बाद अगस्त में अमेरिका के 72 संयंत्रों से पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था। इसके बाद अब केवल पांच अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध बचा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications