लिखने के लिए समय नहीं मिल पाता : व्यालार रवि
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने मंगलवार को कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद लिखने के लिए उन्हें समय नहीं मिल पाता।
रवि अपने करीबी सहयोगी और भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी साधना शंकर की पुस्तक 'नेवर अ डिस्कंटेंट' के विमोचन के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।
रवि ने कहा, "मैं बहुत लिखता था, और ज्यादातर राजनीतिक मुद्दों पर। लेकिन मंत्री बनने के बाद अब मुझे लिखने के लिए बिल्कुल समय नहीं मिल पाता।"
शंकर की यह तीसरी पुस्तक है। वह रवि की निजी सचिव हैं।
रवि ने कहा कि यह पुस्तक, अपनी पहचान की तलाश में जुटीं भारतीय शहरी महिलाओं पर केंद्रित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications