सकीना की जिंदगी बख्श दी जाए : इतालवी राष्ट्रपति

रोम, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के राष्ट्रपति ने ईरान से सकीना मोहम्मदी अस्तियानी को व्याभिचार के जुर्म में पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट न उतारने को कहा है।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार राष्ट्रपति गियोर्गियो नैपोलितानो ने मंगलवार को कहा कि उनका देश मानव जीवन की पवित्रता और स्वतंत्रता के खिलाफ किए जाने वाले इस घोर हानिकारक कदम के खिलाफ एकजुट है।

उन्होंने कहा, "इटली की सरकार और संस्थाएं इस ईरानी महिला की जिंदगी बचाने को पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ जन अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है।"

सकीना को व्याभिचार तथा अपने पति की हत्या में मदद करने के जुर्म में पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई गई है।

रमजान के पवित्र महीने के कारण उसे अभी तक सजा नहीं दी गई है लेकिन शुक्रवार को इसके समाप्त होते ही सकीना को कभी भी मौत के घाट उतारा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+