हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का व्यापार प्रभावित

पश्चिम बंगाल में हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हड़ताल का आह्वान करने वाले मजदूर संगठनों में वामदलों और कांग्रेस से जुड़े संगठन भी शामिल हैं। बाजार विशेषज्ञों के कारण इस हड़ताल के कारण करीब 250 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।
कोलकाता आने जाने वाली निजी कंपनियों की 100 उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गईं थीं। उधर उत्तरी उत्तरी परगना जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के तृणमूल समर्थकों को दुकानें खोलने से रोकने के कारण हुए संघर्ष में दो लोग घायल हुए। जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। कुछ अन्य इलाकों में भी माकपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़पों की खबरें हैं।
बैंक, अन्य कार्यालय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। हड़ताल से बाहर रखने के कारण रेल और मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य रहीं। हड़ताल में आटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के भी शामिल होने के कारण मुंबई के यात्रियों को मंगलवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में अधिकांश आटो रिक्शा बंद रहे जबकि दक्षिणी मुंबई में कुछ निजी टैक्सियों को चलने देखा गया। हड़ताल में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के भी शामिल होने से मुंबई में बैंकों की शाखाओं और मुख्यालयों में काम प्रभावित हुआ है।
देश भर में सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति बहुत कम है और निजी बसें, टैक्सियां तथा आटो रिक्शा बंद हैं। अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
