पश्चिम बंगाल से माकपा के सिमटने के दिन आ गए : राहुल गांधी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को माकपा समेत वामपंथी विचारधारा को जम कर कोसा। राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार पर केंद्र सरकार द्वारा दी गयी गई राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में राज्य से वाम मोर्चा सरकार का सफाया हो जाएगा।

माकपा पर जम कर बरसे राहुल गांधी

कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित एक रैली में राहुल गांधी ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को 10 मिनट तक संबोधित किया। अपने पूरे भाषण में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस और रेलवे मंत्री ममता बैनर्जी का नाम भी नहीं लिया। राहुल ने अपने भाषण में वाममोर्चा सरकार पर तीखे प्रहार किए और वामपंथी विचारधारा को मरा हुआ और निर्जीव बताया। राहुल ने माकपा पर आरोप लगाया कि पार्टी एक मृत विचारधारा को ढो रही है।

राहुल गांधी कोलकाता के एक दिनी दौरे पर युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं से मंत्रणा करने पहुंचे हैं। राहुल ने कहा, "60 वर्ष पहले जब हम आजाद हुए थे, तब भारत एक गरीब देश था। तब प्रगति की शुरुआत हुई और हम धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए।" उन्होंने कहा कि लेकिन प्रगति पथ पर राज्य और भी पिछड़ गया है और य हां केवल कार्यकर्ताओं को ही शासन का फायदा मिल रहा है। राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अब गिनती के दिन रह गए हैं।

रूस की तरह यहां भी खत्म होगा वामपंथ

राहुल गांधी ने कहा कि अब दो अलग-अलग भारत हैं। एक भारत वह है, जिसके पास धन, शक्ति तथा उजाले से भरी गलियां हैं जबकि दूसरा भारत आदिवासियों एवं दलितों का है, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक एवं बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद नहीं हैं। राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में हाल के रूस दौरे को याद करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, "रूस में कम्युनिस्ट शासन एक दिन अचानक खत्म हो गया था। यहां भी (पश्चिम बंगाल) वही होगा।"

एक दिन के कोलकाता दौरे पर आए राहुल ने राज्य की वाम मोर्चा सरकार की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा, "माकपा का राज्य के गरीब, जनजातीय और हाशिए पर गए लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।" उन्होंने कहा, "माकपा पुराने ढर्रे पर कार्य कर रही है और प्रशासन का लाभ माफियाओं को पहुंचा रही है।"

सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल दोपहर बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के सदस्यों तथा राज्य पुलिस के कमांडो से घिरे हुए राहुल बड़ी संख्या में रक्षक दलों के साथ राजभवन गए। पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव के. केशव राव, राज्य कांग्रेस के प्रमुख मानस भुइयां एवं कांग्रेस सांसद मौसम बेनजीर नूर भी राहुल के साथ थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में माकपा जून, 1977 से ही सत्तारूढ़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+