ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से 129 उड़ानें रद्द
नई दिल्ली। मूल्य वृद्धि के विरोध में ट्रेड यूनियनों द्वारा मंगलवार को किए गए देशव्यापी हड़ताल के कारण कोलकाता आने और जाने वाली उड़ानों पर विपरीत असर पड़ा है। निजी उड्डयन कंपनियों ने मंगलवार को 129 उड़ानों को रद्द कर दिया। देश की सबसे बड़ी निजी उड्डयन कंपनी जेट एयरवेज और उसकी सहायक कंपनी-जेटलाइट ने करीब 70 उड़ानें रद्द कर दीं। इसमें बैंकॉक जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी उड्डयन कंपनी-किंगफिशर एयरलाइंस ने भी 29 उड़ानें रद्द कीं। इसमें ढाका जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। किंगफिशर ने अपने बयान में कहा, "यात्रियों को इस बात की सूचना दी जा रही है कि बंद के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर उन्हें किसी प्रकार के यातायात के साधन उपलब्ध नहीं कराए जा सकेंगे।" किंगफिशर ने बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए तय उड़ानों को बुधवार को भेजने का फैसला किया है।
जेट ने कोलकाता-ढाका उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-274 को रद्द कर दिया जबकि ढाका-कोलकाता 9डब्ल्यू-273 को बुधवार के लिए सुरक्षित कर लिया है। सस्ती सेवा देने वाली कई अन्य कंपनियों ने भी शहर से उड़ान भरने वाली 29 उड़ानों को रदद् कर दिया। सरकारी कंपनी एयर इंडिया ने कहा है कि कोलकाता से उसकी सभी उड़ानें नियमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications