पाकिस्तान बम विस्फोट में 17 मरे
समाचार चैनल समा टीवी के अनुसार हंगू रोड पर स्थित छावनी के नजदीक स्थित पुलिस क्वार्टर विस्फोट में घायलों में 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इन क्वार्टरों में पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग रहते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया है राहत कार्य शुरू कर दिया है। अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक वाहन पुलिस क्वार्टर की दीवार से जा टकराया और फिर उसके बाद विस्फोट हो गया।
कोहाट के आयुक्त खालिद उमरजई ने विस्फोट की पुष्टि की लेकिन उन्होंने विवरण देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोहाट में आठ महीने में इस तरह की यह पहली घटना है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लक्की मरवात में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें नौ स्कूली बच्चे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications