प्रधानमंत्री ने होमी सेठना के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ख्यातिलब्ध परमाणु वैज्ञानिक होमी सेठना के निधन पर मंगलवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने सेठना को देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का स्तंभ बताया।

प्रधानमंत्री ने होमी सेठना के बेटे रुस्तम सेठना को भेजे एक शोक संदेश में कहा, "आपके पिता डॉ. होमी सेठना के दुखद निधन की खबर सुन कर मुझे गहरा दुख हुआ है। डॉ. सेठना एक शानदार परमाणु वैज्ञानिक और असाधारण इंसान थे।"

सिंह ने कहा, "परमाणु सामग्री के विकास और उसके उत्पादन और उसके बाद देश की ऊर्जा सुरक्षा खड़ी करने में देश के प्रयास में उनका अपार योगदान रहा है। वह शुरुआती वर्षो में भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के एक स्तंभ रहे हैं।"

ज्ञात हो कि परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के पूर्व अध्यक्ष सेठना (86) का मुंबई के मालबार हिल्स स्थित उनके आवास पर रविवार की रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

सेठना के साथ अपने निजी लंबे और फलदायी जुड़ाव को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सेठना के गहरे ज्ञान, अंतर्दृष्टि और दर्शन से उन्हें अपार लाभ हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+