कैप्टन कोहली की रहस्यमय मौत की नए सिरे से होगी जांच

चंडीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने युवा सैन्य अधिकारी कैप्टन सुमित कोहली की रहस्यमय मौत की नए सिरे से जांच करने का आदेश दे दिया है।

सुमित कोहली की मां वीना कोहली को भेजे एक पत्र में एंटनी ने कहा कि उन्होंने कैप्टन कोहली की मौत की नए सिरे से जांच कराने का आदेश दिया है। एंटनी का पत्र मंगलवार को प्राप्त हुआ है।

चौंकाने वाली बात यह है कि एंटनी द्वारा वीना कोहली को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि सुमित कोहली की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई। यह बात सैन्य प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई जांच के विपरीत है। उस जांच में कहा गया है कि कैप्टन कोहली ने अपनी एके-47 राइफल से आत्महत्या कर ली थी।

वीना कोहली का कहना है कि उन्हें लगता है कि जम्मू एवं कश्मीर के लोलाब घाटी में स्थित एक सैन्य आवासीय परिसर में उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। यह स्थान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास है। कोहली को 2006 में वहां नियुक्त किया गया था।

कैप्टन कोहली को 2006 में गणतंत्र दिवस पर तीसरा सर्वोच्च शांति वीरता पदक, शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उसी वर्ष 30 अप्रैल को कोहली को मृत अवस्था में पाया गया था। उनके शरीर में गोली लगी हुई थी। कोहली आतंकवाद प्रभावित लोलाब घाटी में 18वीं राष्ट्रीय राइफल्स में कार्यरत थे।

वीना कोहली का कहना है कि सेना इस बात का दावा कर उनके बेटे की छवि को धूसरित कर रही है कि उसने आत्महत्या कर ली थी। वीना ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। वीना का कहना है कि उन्हें सेना की जांच में भरोसा नहीं है।

वीना ने 28 अगस्त को नई दिल्ली में एंटनी से उनके आवास पर मुलाकात की थी और इस मामले में न्याय की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+