बच्चे की मौत के मामले में भारतीय ने दोष स्वीकारा
समाचार पत्र 'द एज' में छपी एक खबर में कहा गया है कि 23 वर्षीय व्यक्ति गुरसेवक ढिल्लन (23) मेलबर्न की एक न्यायिक अदालत में पेश हुआ और उसने अपना दोष स्वीकार कर लिया।
मेलबर्न के एक उपनगरीय इलाके लालोर में अपने घर से गुरशान सिंह मार्च में लापता हो गया था। बाद में कुछ घंटों बाद मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट सड़क किनारे उसका शव बरामद किया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के सिर पर हल्की चोट के निशान पाए गए थे लेकिन उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया।
गुरशान की मां हरप्रीत चन्ना ने पुलिस को बताया कि जिस दिन गुरशान की मौत हुई थी उसने खाना नहीं खाया था बल्कि केवल दूध पिया था।
ढिल्लन ने मंगलवार को अपनी जमानत याचिका दायर नहीं की। उसे 21 सितंबर को उच्चतम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गुरशान की मौत के तुरंत बाद ही उसके माता-पिता पंजाब लौट गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications