प्रधानमंत्री पद के चुनाव में फिर हारे माओवादी
काठमांडू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। रिश्वत के आरोपों और हत्या के एक मामले में अपने एक सांसद को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से शर्मसार नेपाली माओवादी पार्टी को और शर्मसार तब होना पड़ा जब मंगलवार को सातवीं बार भी वह प्रधानमंत्री पद का चुनाव हार गई। इसके साथ ही देश एक गंभीर राजनीतिक संकट में उलझ गया।
माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचंड सातवें दौर के चुनाव में केवल 252 वोट ही हासिल कर सके। जहां 110 सांसदों ने प्रचंड के खिलाफ वोट दिया, वहीं 159 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications