हरियाणा विधानसभा के 30 विधायक निलंबित
विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चाथा ने दिल्ली में एक अपराध में इस्तेमाल की गई कार से कथित संबंध होने के आरोप में कांडा के इस्तीफे की मांग पर हंगामा कर रहे विधायकों को निलंबित कर दिया। निलंबित विधायकों में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी शामिल हैं।
मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन था।
सदन में इनेलो के 31 विधायक हैं लेकिन मंगलवार को विधानसभा में उनमें से दो विधायक उपस्थित नहीं हुए थे।
गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में एक महिला के साथ एक कार में दुष्कर्म की घटना हुई थी। कांडा को इस कार का मालिक बताया जा रहा है।
कांडा ने सोमवार को इस बात से इंकार कर दिया था कि वह कार उनकी थी। इस अपराध में जिस कार का इस्तेमाल किया है वह कांडा के एक नजदीकी रिश्तेदार के पास थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications