हड़ताल का मप्र में व्यापक असर
देश के नौ मजदूर संगठनों के आह्वान पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों के संगठित और गैर संगठित क्षेत्र के मजदूर हड़ताल पर हैं। जगह-जगह सभाएं और रैलियां निकाली जा रहीं हैं।
सीटू के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान ने बताया कि प्रदेश में बैंक, बीमा, कोयला खदान, दूरसंचार निगम, आयुध कारखानों सहित तमाम केंद्रीय दफ्तरों के लगभग ढाई लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। असंगठित क्षेत्र के भी लगभग पांच लाख कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications