निर्दलीयों के फैसले से निराश हूं: एबॉट
निर्दलीय सांसदों रॉब ओकेशॉट और टोनी विंडसर ने जूलिया गिलार्ड का समर्थन करने का ऐलान किया है। इन दोनों के समर्थन के बाद आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री गिलार्ड 76 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लेंगी। एबॉट के पास 73 सांसदों का समर्थन है।
वेबसाइट 'कूरियर मेल डॉट को डॉट एयू' के अनुसार एबॉट ने मंगलवार को कहा, "मुझे निराशा हाथ लगी है। हमारे गठबंधन को लेबर के मुकाबले ज्यादा मत और सीटें मिली थीं। परंतु मुझे इस बात का दुख है कि हम सरकार का गठन नहीं कर सके।"
निर्दलीय सांसदों के साथ 17 दिनों की बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, "मैं अपने और निर्दलीयों के बीच बातचीत का पूरा ब्यौरा नहीं दे सकता है। परंतु इतना जरूर कहूंगा कि हमारा गठबंधन संसद के पूर्ण कार्यकाल के पक्ष में था और एक स्थिर सरकार चाहता था।"
हाल ही में संपन्न 150 सीटों वाली हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। बीते 70 साल में यह पहला मौका था जब आस्ट्रेलिया में खंडित जनादेश आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications