11-12 सितम्बर को नहीं चलेगी मैत्री एक्सप्रेस
मंगलवार को जारी हुए एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि बांग्लादेश रेलवे के अनुरोध पर सप्ताहांत में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन का 11 सितम्बर को कोलकाता से चलने और अगले दिन ढाका से लौटने का कार्यक्रम रद्द किया गया है।
वक्तव्य में कहा गया है, "बांग्लादेश में ईद के अवसर पर रेलगाड़ियां नहीं चलती हैं, जिसके चलते मैत्री एक्सप्रेस के परिचालन में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए शनिवार और रविवार को इसकी सेवाएं रद्द की गई हैं।"
इसके बाद ट्रेन की सामान्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
सामान्य तौर पर मैत्री एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार और बुधवार को कोलकाता से चलती है और प्रत्येक रविवार और मंगलवार को ढाका से लौटती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications