नई सरकार के गठन के लिए गिलार्ड तैयार
स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार दो निर्दलीय सांसदों रॉब ओकेशॉट और टोनी विंडसर ने गिलार्ड का समर्थन करने का ऐलान किया है। ओकेशॉट ने कहा, "यह जनादेश किसी एक के पक्ष में नहीं है। इस संसद का स्वरूप अलग होगा।"
इन दोनों को विपक्षी गठबंधन के नेता टोनी एबॉट भी बीते 17 दिनों से अपने पक्ष में करने के लिए कोशिश कर रहे थे। आखिर में बाजी गिलार्ड के हाथ लगी।
हाल ही संपन्न 150 सीटों वाली हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के चुनाव में दोनों दलों को 71-71 सीटें हासिल हुई थी। सरकार बनाने के लिए 76 सांसदों की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications