राहुल के दौरे से कोलकाता में यातायात जाम
कोलकाता, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाले जाने के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात जाम हो गया।
रैली स्थल, शहीद मैदान पहुंचने के लिए कार्यकर्ता मध्य एवं दक्षिणी कोलकाता से ट्रकों एव बसों में आए। विभिन्न दिशाओं से कार्यकर्ताओं के आने के कारण यातायात विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से कुछ सड़कों को बंद कर दिया था।
कई महत्वपूर्ण सड़कें, जैसे एस.एन. बनर्जी रोड, मौलाली क्रॉसिंग, चित्तरंजन एवेन्यू, डोरिना क्रॉसिंग, एजेसी बोस रोड तथा एस्प्लैनेड पूर्व में यातायात जाम हो गया। लोगों को लंबे समय तक पेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications