स्कूल की छत ढही, 1 की मौत, 13 घायल
घटना जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर जूनियर हाईस्कूल की है, जहां आज सुबह स्कूल के एक कमरे की छत अचानक ढह गई।
पुलिस के मुताबिक जो कमरा ढहा उसमें कक्षा सात के बच्चे पढ़ रहे थे। हादसे का शिकार होने वाले बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है।
महराजपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक पन्नालाल ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में श्रीचरण नाम के एक छात्र की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक तीन-चार घायल छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पन्नालाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण स्कूल की इमारत का जर्जर होना प्रतीत हो रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications