बच्चों के बड़े होने के साथ तनावग्रस्त हो जाते हैं पिता
ब्रिटेन में चिकित्सा अनुसंधन परिषद (एमआरसी) के प्रोफेसर इरविन नाजारेथ की अगुवाई में यह अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में पता चला कि पिता बनने के बाद पुरुषों पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार शोधकर्ताओं ने 87,000 ऐसे परिवारों को अपने अध्ययन में शामिल जिनका तनावमुक्त होने के लिए उपचार चल रहा था। इन पर 1993 से 2007 तक इस अध्ययन को अंजाम दिया गया।
अध्ययन के मुताबिक बच्चे के पैदा होने के साथ तीन फीसदी पुरुषों में तनाव घर कर गया। बच्चे के चार साल होने पर 10 फीसदी पुरुष तनाव में आ गए। बच्चा जब 12 साल का हो गया तो 21 फीसदी पुरुष तनाव व अवसाद की चपेट में आ गए।
उधर, महिलाओं में तनाव ज्यादा देखा गया। बच्चे की पैदाइश के समय 13 फीसदी महिलाओं में तनाव आ गया। बच्चे के 12 साल के होने पर 39 फीसदी महिलाएं तनाव की चपेट में आ गईं।
ब्रिटेन में 44,000 पारिवारिक चिकित्सकों के नेता स्टीव फील्ड ने कहा, "इससे पिता बनने या उससे पहले के तनाव और समस्याओं को लेकर जागरुकता बढ़नी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications