रेलगाड़ी से कटकर पिता और 2 बच्चों की मौत
पुलिस के मुताबिक सोमवार को सिकरौदा गांव निवासी रामवीर (40) अपनी बेटी शिवानी (पांच वर्ष) और बेटे करण (एक वर्ष) के साथ पटरी को पार कर रहा था, तभी तीनों अचानक रेलगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications