इजरायल को भी चाहिए 'एयरफोर्स वन'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा कि नया विमान अति विशिष्ट व्यक्तियों के परिवहन में उपयोग होगा या फिर इसे सरकारी उपयोग के लिए दिया जाएगा।
विमान को अगले 15 वर्ष तक सेवा में रहना होगा और इसे तेल भरने के लिए धरती पर उतरने से पहले कम से कम 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होना चाहिए।
विमान में वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अलग कक्ष, एक मल्टीमीडिया कांफ्रेंस कक्ष, उपग्रह संचार व्यवस्था, सहायकों और अंगरक्षकों के लिए स्थान उपलब्ध होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications