झारखण्ड में नक्सलियों ने की पिता-पुत्र की हत्या
रांची, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में नक्सलियों ने सोमवार को जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के करीब 20 सदस्यों ने रांची से तकरीबन 130 किलोमीटर दूर अगरा गांव में धावा बोलकर बुधुवा ओरांव और उनके बेटे अनिल ओरांव को उनके घर से निकालकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन संबंधी विवाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications