पुलिसकर्मियों की रिहाई का कोई श्रेय न ले : लालू
पटना, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई के बाद सोमवार को कहा कि इसका श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।
लालू ने पटना में संवाददाताओं कहा, "इस मामले में कोई क्रेडिट ना ले। इसके लिए पुलिस, सभी दलों के सदस्यों, मीडिया और बुद्घिजीवियों ने अपील की थी जिसके कारण मानवता के हित में नक्सलियों ने बंधकों को रिहा किया। इसमें सरकार और पुलिस का कोई रोल नहीं है। "
उन्होंने कहा, "आज सुबह भी लोग निराश थे परंतु कुछ ही देर बाद यह सुकून देने वाला समाचार आया। आज खुशी का दिन है। मैं नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करता हूं। हिंसा से नहीं, अहिंसा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।"
उल्लेखनीय है कि लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में 29 अगस्त को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद अभय यादव, रूपेश सिन्हा, लुकस टेटे तथा एहतशाम खान को नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। बाद लुकस की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications