ईरान अपना परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेगा
मंत्रालय के प्रवक्ता रामिन मेहमनपरसत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस्लामिक गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए गए ताजा प्रतिबंध का हवाला देते हुए कहा कि ईरान ऐसे प्रतिबंधों या प्रस्तावों को नहीं मानेगा।
मेहमनपरसत ने एक साक्षात्कार में कहा, "प्रतिबंध और प्रस्ताव गैर कानूनी ढंग हैं क्योंकि हमारे देश पर उस अपराध के लिए दंडित करने का प्रयास हो रहा है जो उसने नहीं किया है।"
प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अपने मूल अधिकार पर कायम रहेगा और दबाव के आगे नहीं झुकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications