यूपी में बाढ़ का तांडव, घाघरा पर तटबंध धंसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाढ़ का तांडव जारी है। यहां के बहराइच जिले में घाघरा नदी के तेज बहाव से रेवली-आदमपुर तटबंध धंस गया है, जिस वजह से लोग दहशत में हैं। बाढ़ प्रभावित गावों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बहराइच के जिला आपदा अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने रविवार को बताया कि तेज बहाव के कारण कैसरगंज क्षेत्र में रेवली-आदमपुर तटबंध करीब 20 मीटर धंस गया है। कटान रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हालात नियंत्रण में हैं।

घाघरा का जलस्तर कम होने के बावजूद अभी भी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। उन्होंने यह माना कि तटबंध टूटने से बड़ी तबाही आ सकती है। बहराइच में करीब 100 गांवों के एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों एकड़ खरीफ की फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई है।

अब तक 11 लोगों की मौत

इससे पहले बाराबंकी जिले में एल्गिन-चरसरी तटबंध टूटने से बाराबंकी और गोंडा जिलों के करीब 125 गांव जलमग्न हो गए और करीब डेढ़ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।

प्रशासन की तरफ से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर सहायता नाकाफी साबित हो रही है। गोंडा में तरबगंज क्षेत्र के करीब 40 गांवों में हजारों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इन जिलों में बाढ़ से अब तक कुल 11 मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+