बाढ़: क्रिकेटर, कलाकार भी मदद को आगे आए

बाढ़: क्रिकेटर, कलाकार भी मदद को आगे आए

पाकिस्तान के अब तक के सबसे भयानक सैलाब ने जहां हर स्तर पर लोगों प्रभावित किया है वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर तरह के तरीक़े अपनाए जा रहे हैं.

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां पाकिस्तान के फ़िल्म, संगीत और क्रिकेट के सितारों ने अपना किरदार निभाने की कोशिश की है वहीं अंतरराष्ट्रीय गायक समी यूसुफ़ ने भी अपने एक गीत की सारी कमाई उनके नाम कर दी है.

इनमें से कई लोगों ने अपने कल्याणकारी संस्थान बना रखे हैं जो बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की चीज़ें और चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं और आने वाले दिनों में भी कुछ करने का इरादा रखते हैं.

इस सिलसिले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शौकत ख़ानम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष इमरान ख़ान का कहना है, "इतनी तबाही देख कर पहले मायूस हुए फिर उन्होंने सोचा कि पूरी क़ौम को इकठ्ठा करके एक अभियान चलाया जाए ताकि दो करोड़ प्रभावितों की मदद की जा सके."

उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके इस क़दम को काफ़ी सराहा और सिर्फ़ आठ-नौ दिनों में 40 करोड़ रुपए इकठ्ठा हो गए.

उन्होंने कहा, हम दो चरणों में ये काम करना चाहते एक तो फ़ौरी तौर पर राहत और दवा मुहैया करें और उसके बाद पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा जिसके लिए इलाक़ों का चयन कर वहां आदर्श गांव बनाएंगे.

इमरान ख़ान इस वक़्त मियांवाली मे काम कर रहे हैं. इसके बाद वह कालाम, दक्षिणी पंजाब और अंत में सिंध में काम करने का इरादा रखते हैं.

उधर इमरान ख़ान के साथ अभिनेत्री मीरा ने एक स्थानीय टीवी चैनल पर एक सहायता प्रोग्राम किया जिसमें लोगों से चंदे की अपील की गई.

मीरा ने भी अपनी मां के नाम से शफ़क़त फ़ाउंडेशन कल्याणकारी संस्था बना रखी है. मीरा का कहना है कि वह एक गांव का चयन करेंगी और उस गांव के सारे विकास का ज़िम्मा उनका होगा.

इसके लिए वह जल्द ही प्रभावित इलाक़ों का दौरा करने का इरादा रखती है. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह जितनी बड़ी दुर्घटना है उस स्तर पर काम नहीं किया जा रहा है. इससे निपटने के लिए योजना बद्ध तरीक़े से काम करने की ज़रूरत है.

अदाकारा मीरा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अगर कोई चैरेटी शो करने में दिलचस्पी रखता है तो वह उसमें बिना किसी पैसे के हिस्सा लेना पसंद करेंगी लेकिन उससे हासिल रक़म बाढ़ पीड़ितों का जानी चाहिए.

सहारा ट्रस्ट की ओर से भी चारों सूबों में बाढ़ पी़ड़ितों की मदद का दावा किया जा रहा है. उसके सूत्रधार प्रसिद्ध गायक अबरारुल हक़ ने धन इकठ्ठा करने के लिए टीवी चैनलों का सहारा लिया और विदेश से भी मदद हासिल की है.

उन्होंने बताया, "पहले चरण में शेल्टर दूसरे चरण में खाना और तीसरे चरण में दवा मुहैया कराने के लिए हम काम कर रहें हैं. मोबाईल कैंप बनाए हैं जो प्रभावित इलाक़ों में जा रहे हैं."

उधर ब्रितानी गायक समी यूसुफ़ जिन्हें बड़ा रॉक स्टार माना जाता है, अपने नए गाने से आने वाली सारी कमाई पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों को देने की घोषणा कर चुके हैं.

ईरान में पैदा हुए और ब्रिटेन में पर्वरिश पाने वाले गायक ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह पाकिस्तान के उन लोगों की परेशानियों का एहसास करें जो बाढ़ की मार झेल रहे हैं.

उनके गीत हेयर यू कॉल का लाभ बच्चों को बचाने के फ़ंड सेव द चिल्डरेन को जाएगा. ये संस्था इस समय पाकिस्तान के चारों सूबों में काम कर रही है.

समी यूसुफ़ के दुनिया भर में 70 लाख से ज़्यादा अलबम बिक चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+