रेलवे प्रशासन का कुशीनगर में कड़ी चौकसी का निर्देश
कुशीनगर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अयोध्या मसले पर न्यायालय के आने वाले निर्णय से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर पडरौना रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर रेलवे रेंज के पुलिस अधीक्षक जे.पी.सिंह ने सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों की अपातकालीन बैठक ली और उन्हें कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में उन्होंने रेलवे सुरक्षा संबंधी पांच बिंदुओं पर चर्चा की और रेलवे सुरक्षा बल को हर तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अति संवेदनशील जनपद माना जाता है, इसलिए यहां अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
बैठक के बाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे पुलिस प्रशासन कड़ी चौकसी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। रेलवे पुलिस संभावित घटनाओं के प्रति सजग है। स्टेशन और आसपास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications