राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ए.ए.ख़ान ने रविवार को चिकित्सा अधिकारियों को सवाई मानसिंह अस्पताल सहित सभी चिकित्सालयों में चिकित्सा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल, जे.के.लॉन, जनाना अस्पताल एवं महिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कुल 55 चिकित्सक लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सीकर, झुन्झुनु, अलवर, टोंक व दौसा जिलों से 5-5 चिकित्सक, भरतपुर व करौली से 2-2 एवं जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रें से कुल 26 चिकित्सक सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से सम्बद्घ चिकित्सालयों में चिकित्सा व्यवस्था हेतु लगाए गए हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि जोधपुर में 16, अजमेर में 25, बीकानेर में 25, उदयपुर में 11 व कोटा के मेडिकल कॉलेज में आस-पास के क्षेत्रों से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कुल 11 चिकित्सक लगाए गए हैं। इन संभागों के संयुक्त निदेशकों को वैकल्पिक व्यवस्था करने एवं इन मेिंडकल कॉलेजों में वैकल्पिक व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications