राजस्थान के 15 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में जयपुर जिले के हनुमान सहायक शर्मा, शांति पारीक, प्रबुद्घ कुमार शर्मा, मुकेश गुप्ता एवं सोहनलाल दोतोलिया के साथ ही बांसवाड़ा के महेश जोशी, डूंगरपुर की गिरिजा वैष्णव, मूलचंद (सीकर), मानिक चंद जीनगर (जोधपुर), भगवान सिंह राठौड़ (पाली), महावीर सुथार (भीलवाड़ा), राजबाबू ज्योति (दौसा), गणेश शर्मा (अलवर), अवतार सिंह (गंगानगर) एवं मनोहर सिंह भाटी (बून्दी) को सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। समारोह में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, राज्यमंत्री डी पुनदेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications