बैतूल का अन्य शहरों से सड़क संपर्क कटा
बैतूल में पिछले 15 घंटों से जोरदार बारिश जारी है। इसके चलते तवा नदी और राजदोहो नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बैतूल का सड़क संपर्क भेापाल व नागपुर से टूट गया है। वहीं नगर कोट क्षेत्र में तवा नदी के पुल पर से बहते पानी के बीच से कार निकालने की कोशिश में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार की शाम को राजदोहो नदी में एक नाव पलट गई थी, इस नाव में सवार सात लोगों को तो बचा लिया गया है मगर दो लेागों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया।
जोरदार बारिश के चलते बैतूल की निचली बस्तियों में पानी भर गया है जिसकी वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं नदियों पर बने पुल-पुलियों पर सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है ताकि पानी ऊपर होने की स्थिति में कोई पार न करे।
इसी तरह रविवार की शाम को राजधानी भेापाल में भी जोरदार बारिश हुई और इस बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। जबलपुर, ग्वालियर व इंदौर में भी बारिश हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications