थलसेना प्रमुख श्रीलंका पहुंचे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अपने दौरे के दौरान जनरल सिंह श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, प्रधानमंत्री डी.एम. जयरत्ने एवं सेना के कमांडरों से मुलाकात करेंगे।
कोलंबो हवाई अड्डे पर उनके श्रीलंकाई समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जगथ जयसूर्या ने उनकी अगवानी की।
उल्लेखनीय है कि मई 2009 में श्रीलंका सरकार के जवानों एवं तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच हुए युद्ध की समाप्ति के बाद जनरल सिंह श्रीलंका का दौरा करने वाले सर्वोच्च भारतीय सैन्य अधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications