इंटक की आम हड़ताल को सोनिया का समर्थन

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी से संबद्ध इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा अन्य मजदूर संगठनों के साथ मिल कर सात सितंबर को किए जा रहे राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन किया है। यह बंद केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ है।

पार्टी के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाल की एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान आम हड़ताल में इंटक के शामिल होने के निर्णय की जानकारी दी तो गांधी ने उनसे कहा कि इंटक उसी के लिए है और उन्होंने वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नाडीज को निर्देश दिया कि मजदूरों की मांग को सुलझाने के लिए वह केंद्र सरकार, पार्टी और इंटक के साथ समन्वय स्थापित करें।"

नेता ने बाताया कि गांधी ने कहा कि वह मजदूरों के मुद्दे पर खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात करेंगी।

गांधी ने कहा, "मैं मजदूरों की मांगों के बारे में प्रधानमंत्री से बात करूंगी। इंटक को हर हाल में मजदूरों के मुद्दों को उठाना चाहिए।"

इंटक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गांधी के निर्देश के बाद अब वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और फर्नाडीज, इंटक अध्यक्ष जी.संजीवा रेड्डी से मजदूरों की मांगों के बारे में बात करेंगे।

ज्ञात हो कि मूल्य वृद्धि, श्रम कानूनों के उल्लंघन और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) के विनिवेश के विरोध में इंटक और वामपंथी पार्टियों से संबद्ध मजदूर संगठनों सहित आठ प्रमुख मजदूर संगठनों ने सात सितंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+