कमोडिटी वायदा बाजार में रही तेजी, सोना 100 रुपये बढ़ा (साप्ताहिक समीक्षा)
एमसीएक्स पर सोना अक्टूबर वायदा इस सप्ताह 100 रुपये बढ़कर 18,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह सोने का अंतिम भाव 18,874 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। इसी तरह चांदी नवंबर वायदा 825 रुपये बढ़कर 31,278 रुपये प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पुहंच गया। पिछले सप्ताह इसका अंतिम भाव 30,453 रुपये दर्ज किया गया था।
औद्योगिक धातुओं के क्षेत्र में कॉपर और निकिल में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर कॉपर नवंबर वायदा का भाव 9 रुपये प्रति किलो बढ़कर शनिवार को 359.25 रुपये पर बंद हुआ। इससे पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन कॉपर का भाव 350.20 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था। वहीं निकिल सितंबर वायदा का भाव इस सप्ताह करीब 28 रुपये बढ़कर 1021.30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह यह 993.00 रुपये प्रति किलो था।
वहीं एनसीडीईएक्स पर सितंबर वायदा की एग्री कमोडिटी में मिला-जुला रुख दर्ज किया गया। इस सप्ताह सोयाबीन सितंबर वायदा 21 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 2046.50 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। सरसों वायदा का भाव 2 रुपये प्रति 10 किलो गिरकर 535.50 रुपये प्रति 10 किलो हो गया। रिफाइंड सोया तेल वायदा का भाव इस सप्ताह 6 रुपये प्रति 10 किलो गिरकर 486 रुपये प्रति 10 किलो हो गया।
गेहूं वायदा में भी इस सप्ताह गिरावट का रुख रहा। पिछले सप्ताह के अंतिम भाव 1237 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर यह 1215 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
गुड़ वायदा में जोरदार तेजी दर्ज की गई। गुड़ का भाव पिछले सप्ताह के 1045 रुपये प्रति क्विंटल से बढकर 1125 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
मसालों के बाजार में एनसीडीईएक्स पर जीरा सितंबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 13,701 रुपये से बढ़कर 13,667 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। हल्दी वायदा का भाव 13,056 रुपये प्रति क्विंटल से करीब 654 रुपये की तेज गिरावट दर्ज करके 12,402 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। कालीमिर्च का भाव पिछले सप्ताह के 20,137 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 20,237 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications