शिमला में एतिहासिक रिज का हिस्सा बहा
शिमला नगर निगम के सुभाष चंद ने आईएएनएस से कहा कि प्रसिद्ध गेयटी थियेटर के सामने स्थित इस एतिहासिक टीले का करीब 40 मीटर हिस्सा बह गया है और छह फुट गहरी खाई में तब्दील हो गया है। पिछले महीने इस टीले में कई दरारें आ गई थीं।
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त टीले की मरम्मत की गई थी लेकिन लगातार बारिश के कारण रिज की नींव कमजोर हो गई थी।
उन्होंने कहा, "प्रभावित इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है लेकिन इससे पूरे रिज को कोई खतरा नहीं है।"
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि खाई बनने से ब्रिटिश समय की इमारत गेयटी थियेटर पर भी खतरा पैदा हो गया है।
रिज का यह हिस्सा शिमला के प्रसिद्ध तिब्बती बाजार के शीर्ष पर स्थित है।
सहायक नगर निगम आयुक्त के. के. शर्मा ने कहा, "यह समस्या रिज के नीचे तिब्बती दुकानदारों द्वारा अव्यवस्थित निर्माण किए जाने के कारण पैदा हुई है।"
उन्होंने कहा कि इन निर्माणों के कारण पानी का प्राकृतिक प्रवाह बंद हो गया था।
इस रिज पर दो धरोहर इमारतें मौजूद हैं। एक इमारत नियो ट्यूडर शैली की वह इमारत है जिसमें निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के घर हैं और दूसरी इमारत नियो गैथोलिक शैली की एंग्लिकन चर्च की इमारत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications