बिजली तार गिरने से 2 की मौत, मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्सौल में हुई दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है तथा राज्य विद्युत बोर्ड को मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि कोअरिया टैक्सी स्टैंड में खड़े एक जीप पर बिजली के तार गिर जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 जाम कर दिया तथा आगजनी की। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जीप को भी लेागों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications