मप्र में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत (लीड-1)
स्वास्थ्य विभाग से मिले ब्यौरे के मुताबिक भोपाल में दो और इंदौर में एक मरीज की मौत हुई है। इस तरह अब तक इंदौर व भोपाल में 14-14, जबलपुर में सात और ग्वालियर में एक स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं एच1एन1 पीड़ितों की संख्या 130 हो गई है।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के फै लने के बाद से अब तक 336 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 130 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिनमें से 25 की हालत गंभीर बनी हुई है। 92 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications