भगवा रंग संस्कृति व संस्कार का प्रतीक : रविशंकर

इंदौर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद ने केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा भगवा आतंकवाद को देश के लिए चुनौती बताए जाने पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि भगवा रंग संस्कृति और संस्कार के साथ शौर्य का भी प्रतीक है।

प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस को इतिहास की जानकारी नहीं है। लगभग 2000 वर्ष पहले आदि शंकराचार्य ने भगवा वस्त्र पहनकर ही देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में जोड़ने का अभियान चलाया था। इतना ही नहीं, स्वामी विवेकानंद ने भी भगवा वस्त्र को अपनाया और ज्ञान और अध्यात्म में दुनिया के सामने भारत का लोहा मनवाया था।

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बिहार दौरे की चर्चा करते हुए सलाह दी कि उन्हें (राहुल) बिहार में जाकर कुछ कहने से पहले 'होमवर्क' करना चाहिए। उनके सलाहकार जो पढ़ा देते हैं, वह वही पढ़कर जाते हैं। बेहतर होगा कि वह खुद कुछ पढ़कर जाएं।

रविशंकर ने कहा कि राहुल का युवाओं पर ज्यादा प्रभाव नहीं है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों का परिणाम इसका प्रमाण है। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक ही पद मिला है।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार पर भाजपा तथा समर्थक दलों के शासित राज्यों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के मामले में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सभी राज्यों को समान दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन इस समय उसके विपरीत हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+