नक्सलियों ने बीएसएफ के 2 जवानों को घायल किया
पुलिस के मुताबिक कांकेर जिले के जंगली इलाके अंतागढ़ में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब नक्सलियों ने नियमित गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ दो घंटे तक चली।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बीएसएफ ने पलटकर हमला किया, लेकिन दो जवानों को गोलियां लग गईं। उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के जंगल में भाग जाने पर हमला स्थल से कुछ जिंदा बम बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि कांकेर खनिज पदार्थो से भरपूर 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैले बस्तर क्षेत्र के उन चार जिलों में शामिल है, जिसे नक्सली पिछले तीन दशकों से अपना गढ़ बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications