भाजपा राम को नहीं छोड़ सकती : राजनाथ

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, "हम (भाजपा) सब कुछ छोड़ सकते हैं मगर भगवान राम को नहीं छोड़ सकते।"

सिंह ने कहा, "राम भारत की पहचान हैं और राम हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है। हम चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।"

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "बड़ी तादाद में देश में ऐसे मुसलमान हैं, जो यह मानते हैं कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ। जो यह नहीं मानते उसके पीछे उनका मकसद वोट बैंक है।"

इसी महीने अयोध्या मामले पर आने वाला अदालत का फैसला अगर पक्ष में नहीं आया तो पार्टी का रुख क्या होगा? इस बारे में राजनाथ ने कहा, "अदालत का फैसला आने से पहले इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया देने का कोई औचित्य नहीं है।" हालांकि इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि फैसला ठीक आएगा।

सिंह ने कहा कि अदालत का फैसला आने से पहले अयोध्या सहित प्रदेशभर में सुरक्षा बलों की तैनाती करके मायावती सरकार जरूरत से ज्यादा सावधानी बरतने का दिखावा कर रही हैं। यह सब वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है।

उन्होंने जोर दिया कि मायावती सरकार सुरक्षा बलों की तैनाती करके एक खास समुदाय के लोगों को संदेश देने के कोशिश कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+