राष्ट्रमंडल खेल : घर लौटाए गए 200 भिखारी
सामाजिक कल्याण मंत्री मंगत राम सिंघल ने आईएएनएस को बताया कि घर वापस भेजे गए 200 भिखारी जेल की सजा काट चुके थे।
खेलों के मद्देनजर अन्य 600 भिखारियों को उनके घर लौटाने का प्रयास जारी है। मंत्री ने बताया कि भिखारियों को घर लौटने के संबंध में जारी प्रयास के बारे में उन्होंने साप्ताहिक रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली में 60,000 से अधिक भिखारी हैं। इन्हें पकड़ना अधिकारियों के लिए काफी मुश्किल भरा काम रहा है क्योंकि इनका कोई नियत ठिकाना नहीं होता है।
तिमारपुर में भिखारियों के रहने के लिए एक स्थान बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग 1200 भिखारी रह सकेंगे। साथ ही साथ भिखारियों के लिए बड़ी संख्या में शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।
भिखारी-हटाओ अभियान मुख्य रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, क्नॉट प्लेस, इंडिया गेट और खान मार्केट इलाकों में चलाया जा रहा है।
'द बाम्बे प्रीवेंशन ऑफ बेगिंग एक्ट-1959' के अंतर्गत पुलिस को ऐसे किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार है, जो भीख मांगते देखा जाता हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications