पीसीएपीए प्रवक्ता 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
झारग्राम के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने महतो को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। पुलिस ने एक दिन पहले दो दिवसीय एक संयुक्त अभियान में महतो को गिरफ्तार करने की घोषणा की थी।
अभियोजन पक्ष ने पूछताछ के लिए महतो को पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की थी। हालांकि न्यायालय ने पुलिस से पूछा कि महतो को शनिवार को अदालत में क्यों नहीं पेश किया गया। जबकि पुलिस ने उसे शनिवार शाम चार बजे ही गिरफ्तार करने संबंधी दस्तावेज उसके पास जमा किए थे।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों से महतो को शनिवार को अदालत में नहीं पेश किया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications