घाटकोपर में इमारत गिरने से युवक की मौत
अग्निशमन दल के सूत्रों ने बताया कि मारे गए युवक की पहचान 28 साल के दत्ताराम जादव के रूप में की गई है। दो मंजिली इमारत के गिरने के कारण उसके मलबे में दबने से जादव की मौत हो गई।
जादव के परिजन भी उसी इमारत में रहते थे। बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 'शकुंतला भवन' को कुछ साल पहले ही जीर्ण-शीर्ण इमारत करार दे दिया था।
बीएमसी के मकान छोड़ने के कई नोटिस देने के बावजूद जादव के परिजन लगातार उस इमारत में बने रहे।
गौरतलब है कि इस मानसून के दौरान इस नगर में इमारत गिरने की यह तीसरी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications