बगदाद में आत्मघाती विस्फोट, 10 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि मध्य बगदाद में सुबह करीब 10.50 बजे विस्फोट हुए।
रिसाफा इलाके में सुरक्षा बलों की एक कमान पर तीन आत्मघाती हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की।
आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि सुरक्षा बलों से एक मुठभेड़ के दौरान दो आत्मघाती विस्फोट हुए। जबकि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications