मेट्रो के एक रूट पर आंशिक संचालन, हजारों यात्री फंसे (लीड-1)
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र यादव ने स्वीकार किया है कि हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी रूट के लाइन-2 पर संचालन में बाधा आई है। इस कारण चावड़ी बाजार स्टेशन पर दो रेलगाड़ियां लगभग 50 मिनट तक रुकी रहीं।
दोनों गाड़ियों को खाली करा दिया गया था। इस कारण इस स्टेशन के साथ-साथ अन्य स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। कुछ कारणों से जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर रूट पर भी थोड़े समय के लिए गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया था।
गाड़ियों का नियमित संचालन कब शुरू होगा और किस कारण उनका संचालन रोका गया था, इस बारे में जानकारी देने वाला कोई नहीं था। चावड़ी बाजार स्टेशन पर बार-बार सिर्फ यही उद्घोषणा की जा रही थी कि तकनीकी खराबी के कारण संचालन रोका गया।
यादव ने हालांकि कहा कि जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर संचालन नियमित है। यादव ने कहा कि रेलगाड़ियों का आंशिक संचालन शाम 5.45 बजे शुरू कर दिया गया है। संचालन नियमित कब होगा, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications