शिक्षिका ने राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि लेह पीड़ितो को दी
मीरा सिंह को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2009 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र तथा 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
शिक्षका मीरा ने पुरस्कार राशि का बैंक ड्राफ्ट तत्काल प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम बनवाकर इसे लेह के बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास कार्यो के लिए जमा करवा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications