उद्धव और राज में एकता के लिए मौन जुलूस

जुलूस का आयोजन वर्ली के वरिष्ठ शिव सेना नेता सतीश वालुंज ने 'ठाकरे जोड़ो अभियान' के तहत किया था जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने जुलूस शुरू करने से पहले शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धंजलि दी। इसके बाद वे जुलूस को लेकर दादर पश्चिम स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के आवास कृष्णा कुंज पहुंचे और वहां से बांद्रा पूर्व स्थित शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री गए।
शिवसेना ने हालांकि इस जुलूस को जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास बताते हुए कहा कि पार्टी पिछले चार दशकों से मराठियों के हित की लड़ाई लड़ रही है। संपर्क करने पर मनसे के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी को 'शहर में स्वघोषित नेता द्वारा चलाए जा रहे तथा कथित एकता आंदोलन की जानकारी' नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications