राष्ट्रमंडल खेल : लगेंगे मौसम पूर्वानुमान यंत्र
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि खेल स्थलों और विशेष इलाकों के मौसम के बारे में आयोजनकर्ताओं और खिलाड़ियों को जानकारी मुहैया कराने की योजना शुरू की जाएगी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"आयोजनकर्ताओं और खिलाड़ियों की मदद के लिए हर खेल स्थलों पर मौसम पूर्वानुमान यंत्र लगाने की हमारी योजना है।"
उन्होंने बताया, "राजधानी में मूसलाधार बारिश हो रही है। इन यंत्रों के जरिए मौसम के बारे में पहले ही जानकारी मिले सकेगी। इससे आयोजनकर्ताओं को खेल कार्यक्रमों में बदलाव करने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications