विटामिन-ए मसला : 12 छात्राएं फिर अस्पताल में भर्ती
सिरसा के चिकित्सा अधिकारी भूषण गर्ग ने रविवार को बताया, "राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 अगस्त को विटामिन-ए की खुराक दिए जाने के बाद लगभग 100 छात्राओं ने पेटदर्द, उल्टी और असहज महसूस होने की शिकायत की थी। उस दिन 148 छात्राओं को दवा पिलाई गई थी। बीमार पड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और 29 अगस्त को छुट्टी दे दी गई।"
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम 100 छात्राओं में वही लक्षण फिर से पाए गए और उन्हें यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये पीड़ित छात्राएं कलांवाली शहर स्थित मध्य विद्यालय की हैं।
एक छात्रा के नाराज माता-पिता ने कहा, "पिछले हफ्ते विटामिन-ए की घटिया दवा दिए जाने से हमारी बेटी बीमार हो गई। वह अब भी ठीक नहीं हुई है। हम इस घटना की पूरी जांच चाहते हैं।"
सिरसा के सिविल सर्जन ओ.पी. हुड्डा ने कहा, "हमने दवा की गुणवत्ता की जांच के लिए दिल्ली की लैबरेटरी में नमूने भिजवाए हैं। यदि दवा में कुछ गलत पाया गया तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा, "इस बीच हमने जिले में विटामिन-ए दवा की खुराक पिलाने का कार्यक्रम स्थगित करने का सुझाव दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications